×

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

 

भीगा कपड़ा फैलाते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के सुल्तानपुर मोहल्ला निवासी शिव प्रकाश (32) पुत्र लालता प्रसाद मौर्य रविवार की रात अपने पुराने मकान में सोने गया। वहां रखे गीले कपड़ो को सूखने के लिए फैलाते समय वह अचानक तार में फैले करंट की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक दो बहन, तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। बड़ा भाई राम प्रकाश और छोटा भाई इनल कुमार गुड़गांव में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत के बाद मां उर्मिला देवी व बहनों में कोहराम मचा है। घटना की खबर मिलते दरोगा सुनील कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। शव को पोस्ट मार्टम को भेजा।