कौशांबी में योग सप्ताह का शुभारंभ, कलेक्ट्रेट में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
कौशांबी में योग सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को की गई। इस अवसर पर मंझनपुर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट की बौद्ध वाटिका में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने स्वयं योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की गतिविधियां कराई गईं, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
अधिकारियों ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया, ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
फिलहाल योग सप्ताह के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।