3 महीने में महिला ने दिया दो बच्चों को जन्म, जिसने भी सुना उड़े होश, क्या है कहानी
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां योजनाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने तीन महीने में दो बच्चों को जन्म दिया। दस्तावेजों के अनुसार, महिला ने अपने पहले बच्चे के जन्म के तीन महीने बाद ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उनके दो बच्चों के जन्म में मात्र तीन महीने का अंतर है। यह बात तब प्रकाश में आई जब महिला अपने दोनों बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निशुल्क प्रवेश की मांग करने गई।
दरअसल, शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निशुल्क शिक्षा के लिए भाई-बहन को कन्नौज के एक निजी स्कूल में दाखिला दिलाया गया था। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने दोनों बच्चों के सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसमें आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र भी संलग्न कर जमा किया गया। प्रिंसिपल से लेकर डायरेक्टर तक सभी दोनों भाई-बहन की जन्मतिथि देखकर दंग रह गए।
भाई-बहनों की उम्र में तीन महीने का अंतर
भाई के जन्म प्रमाण पत्र में उसकी जन्मतिथि 10 अक्टूबर 2018 बताई गई है और बहन के जन्म प्रमाण पत्र में उसकी जन्मतिथि 30 जनवरी 2019 बताई गई है, यानी इस हिसाब से भाई-बहन में सिर्फ 3 महीने का अंतर है। ये दोनों जन्म प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन जन्म प्रमाण पत्रों पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि दोनों की जन्म तिथि में मात्र तीन माह का अंतर था।
योजनाओं का लाभ उठाने के लिए धोखाधड़ी
अब इस मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि दोनों बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। यह धोखाधड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए की गई होगी, जिसका खुलासा शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत मुफ्त शिक्षा के लिए प्रवेश के दौरान हुआ। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि एक महिला तीन महीने के अंतर पर दो बच्चों को कैसे जन्म दे सकती है।