×

बांके बिहारी मंदिर में युवक को महिला सिपाही ने जड़े 8 थप्पड़, धक्का लगने के बाद भड़का विवाद; VIDEO वायरल

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर के भीतर ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु युवक की पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि भीड़ के दौरान धक्का लगने के बाद महिला सिपाही का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने युवक को लाइन से बाहर खींचकर लगातार थप्पड़ मार दिए। घटना रविवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो सोमवार सुबह सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोग पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

लाइन से खींचकर बरसाए थप्पड़

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sQ9uSwX4eWg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sQ9uSwX4eWg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में VIP रेलिंग के पास दर्शन के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला सिपाही को भी धक्का लग गया।इसके बाद महिला सिपाही ने युवक की टी-शर्ट पकड़कर उसे लाइन से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी युवक को लगातार थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है।बताया जा रहा है कि करीब 25 सेकेंड के भीतर युवक को 8 थप्पड़ मारे गए।

मां रोती रही, लोग करते रहे बीच-बचाव

वीडियो में युवक की मां भी नजर आ रही हैं, जो बेटे को बचाने की कोशिश करते हुए लगातार रोती और गुहार लगाती दिखाई देती हैं। वह बार-बार कहती सुनाई देती हैं, "मत मारो... मर जाएगा।"मौके पर मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने भी महिला सिपाही को रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक युवक को थप्पड़ मारती रही।

घसीटते हुए बाहर ले गए पुलिसकर्मी

मारपीट के बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर VIP वेटिंग एरिया से बाहर ले गए। घटना के दौरान मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि यदि धक्का-मुक्की भी हुई थी, तो क्या एक श्रद्धालु के साथ इस तरह सार्वजनिक रूप से मारपीट करना उचित था।हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या किसी विभागीय कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

मामले की जांच की मांग

वीडियो सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुसकर्मी की भूमिका की समीक्षा की मांग उठने लगी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या रुख अपनाता है और क्या मामले में कोई कार्रवाई की जाती है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस के आचरण को लेकर बहस तेज हो गई है।