×

गर्मी और उमस बढ़ने के तुरंत बाद क्यों होती है बारिश, जानें कैसे करवट बदलता

 

अरब सागर से आने वाली चक्रवाती हवाएं कई चक्रवातों के साथ मिल गईं और मौसम अचानक बदल गया। बुधवार-गुरुवार की देर रात 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, बादल छा गए और मानसून पूर्व बारिश हुई। सीएसए मौसम वेधशाला ने 24.2 मिमी वर्षा दर्ज की। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम में इसी तरह के बदलाव की भविष्यवाणी की है।

मौसम परिवर्तन और बारिश के कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया। दिन का तापमान सामान्य औसत 40.4 डिग्री से 6.3 डिग्री कम रहा। इसी तरह रात का तापमान सामान्य औसत 25.8 डिग्री से 5.2 डिग्री कम हो गया है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 7.4 डिग्री की गिरावट आई है। सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता का स्तर बढ़कर 84 प्रतिशत हो गया। दोपहर में वातावरण में आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत रहा।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. सुनील पांडे ने बताया कि अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है और आगे बढ़ रहा है। इसके कारण अन्य छोटे चक्रवात उत्पन्न हुए और वातावरण में नमी बढ़ गई। इससे बादल छा गए और तेज़ हवाएं चलने लगीं। बारिश हुई है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी एक सिस्टम बन रहा है। इसका असर 28 मई से आने की संभावना है। इसका असर 30 मई को कानपुर क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। ये प्री-मानसून सिस्टम बन रहे हैं। इसमें कई हवाएं मिलती हैं और मौसम में अचानक परिवर्तन होता है। इस प्रकार का माहौल फिलहाल जारी रहेगा।

तापमान
अधिकतम: 34.1 °C
न्यूनतम: 20.6 डिग्री सेल्सियस