बरेली में बदला मौसम का मिजाज, घने बादलों के बीच बूंदाबांदी; आज रुक-रुक कर बारिश के आसार
जिले में मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।
सुबह से बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश की जह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कुछ इलाकों में हल्की उमस भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते बरेली और आसपास के क्षे में बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बारिश से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। खरीफ फसलों के लिए इस समय पानी की जरूरत है। खेतों में नमी बढ़ने से धान और अन्य फसलों को फायदा पहुंच सकता है। हालांकि, अधिक बारिश होने पर जलभराव और फसलों को नुकसान की स्थिति भी बन सकती है।शहर में बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। नगर प्रशासन को जल निकासी व्यवस्था पर नजर रखने की जरूरत है, ताकि निचले इलाकों में जलभराव की समस्या न हो।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। मानसूनी सिस्टम के सक्रिय रहने से बरेली समेत आसपास के जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।फिलहाल मंगलवार सुबह से बरेली में बादलों और हल्की बारिश के बीच मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि बारिश का यह दौर गर्मी और उमस से राहत देने वाला साबित होगा।