×

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश का येलो अलर्ट जारी

 

देश की राजधानी दिल्ली Delhi में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने सोमवार यानी 30 मार्च के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, दिनभर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में असर देखने को मिल सकता है।

मौसम में गिरावट का असर तापमान पर भी पड़ेगा। अनुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है, खासकर खराब मौसम के दौरान सड़क और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए।