×

हरदोई में ढोंगी बाबा की हैवानियत का वीडियो वायरल, भूत भगाने के नाम पर किशोरी से मारपीट

 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के नाम पर एक मासूम किशोरी के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में एक कथित ढोंगी बाबा को ‘भूत-प्रेत भगाने’ के नाम पर किशोरी को पीटते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी ने धारदार हथियार बांका उसकी गर्दन के पास रगड़ा, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।

Hardoi: घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के अंधविश्वास फैलाने वाले लोग समाज के लिए गंभीर खतरा हैं।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।