नशे में धुत दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने लाइन हाजिर किया
Oct 3, 2025, 20:15 IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दीधारी दरोगा नशे की हालत में सड़क पर लहरते हुए दिखाई दे रहे हैं और लोगों के बीच नोकझोंक कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आधी रात को यह दरोगा सड़क पर आते-जाते गालियां दे रहे थे और राहगीरों की तलाशी ले रहे थे। नशे में अभद्र व्यवहार करने के इस मामले में पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।
एसएसपी मुरादाबाद ने आरोपी दरोगा रविंद्र सिंह को, जो ठाकुरद्वारा थाने में तैनात थे, कोतवाली से लाइन हाजिर कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस की छवि और अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं।