☰
×

वीडियो! दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लड़कियों से कहा- अपनी सुरक्षा के लिए खुद रहें तैयार

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से अपनी सुरक्षा के लिए खुद को तैयार रखने और किसी दूसरे व्यक्ति पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहने की अपील की है। खुशबू ने आत्मरक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए लड़कियों को सतर्क रहने का संदेश दिया।

34 वर्षीय खुशबू पाटनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि महिलाओं और लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए पहल खुद करनी चाहिए। उन्होंने आत्मरक्षा की ट्रेनिंग और जरूरी सावधानियों को अपनाने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने अपने पास एयर पिस्टल रखने की सलाह भी दी।

लड़कियों से खुद को तैयार रखने की अपील

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/bhBlJOc-ToI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bhBlJOc-ToI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

खुशबू पाटनी ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उनका कहना है कि लड़कियों को परिस्थितियों का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना जरूरी है।उन्होंने आत्मरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की और कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना चाहिए।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

खुशबू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आत्मरक्षा से जुड़ा संदेश दिया। पोस्ट के साथ उन्होंने एक डिस्क्लेमर भी लिखा, जिसमें एयर पिस्टल के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की बात कही गई।उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "सिर्फ आत्मरक्षा के लिए। यह कोई खिलौना नहीं है। चाहे यह अस हो या न हो, आपको इसका इस्तेमाल समझदारी और जिम्मेदारी से करना चाहिए।"खुशबू के इस पोस्ट का उद्देश्य लड़कियों को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने का संदेश देना बताया गया है।

पूर्व आर्मी अफसर हैं खुशबू पाटनी

खुशबू पाटनी पूर्व आर्मी अधिकारी रह चुकी हैं। सेना से जुड़ी पृष्ठभूमि के कारण वह अक्सर फिटनेस, अनुशासन और आत्मरक्षा जैसे विषयों पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हैं।इस बार उन्होंने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर पोस्ट साझा किया है। उनके संदेश में आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने पर जोर दिया गया है।महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा होती रहती है। ऐसे में खुशबू पाटनी का यह पोस्ट लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जरूरत के समय खुद का बचाव करने के लिए तैयार रहने का संदेश देता है।