UPPSC 2024 रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल बनी टॉपर; टॉप 5 में 4 महिलाएं शामिल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग Uttar Pradesh Public Service Commission ने UPPSC 2024 भर्ती परीक्षा का परिणाम 29 मार्च 2026 को घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस परिणाम में इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव और खास उपलब्धियां देखने को मिली हैं।
इस परीक्षा में नेहा पंचाल नेहा पंचाल ने टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने साक्षात्कार और मॉक इंटरव्यू में यह साझा किया था कि उन्होंने बेटी और घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी की।
दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी अनन्या त्रिवेदी रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह अभय प्रताप सिंह ने जगह बनाई। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः अनामिका मिश्रा अनामिका मिश्रा और नेहा सिंह नेहा सिंह रहीं।
इस बार की खास बात यह रही कि टॉप 5 में से 4 स्थान महिलाओं ने हासिल किए हैं, जबकि टॉप 10 में कुल 6 महिलाओं ने सफलता प्राप्त की है, जो परीक्षा परिणाम को और भी उल्लेखनीय बनाता है।
गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 947 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार चरण शामिल थे। मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी 2026 को जारी किया गया था।