×

UP Legislative Council में भाजपा के दस और सपा के दो सदस्य निर्वाचित

 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीट पर भाजपा के 10 सपा के 2 प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। इन सभी 12 को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। भाजपा ने इस चुनाव में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी सेवानिवृत्त अफसर मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद भाजपा के दस तथा सपा के दोनों प्रत्याशियों का निर्वाचन तय हो गया था। विधान परिषद सचिवालय ने सभी को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया है।

भाजपा के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला के साथ अरविंद कुमार शर्मा, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति व कुंवर मानवेंद्र सिंह अब विधान परिषद सदस्य हो गए हैं। विपक्ष विधान परिषद अहमद हसन के साथ अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र चौधरी भी सपा की ओर से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए हैं।

news source आईएएनएस