×

मुरादाबाद में अनोखी शादी: बुलडोजर पर सजी बारात, 10 फीट ऊपर-नीचे झूलते रहे बाराती, वीडियो वायरल

 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया जब दूल्हा बुलडोजर पर बारात लेकर अपनी ससुराल के लिए रवाना हुआ। इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें दूल्हा और उसके बाराती बुलडोजर की बाल्टी में सवार होकर सफर करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुलडोजर पर बैठी बारात कभी लगभग 10 फीट ऊपर उठती तो कभी सड़क की ऊंचाई तक नीचे आती दिखी, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस दौरान दूल्हा भी पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आया। वह सिगरेट पीते हुए हवा में धुएं के छल्ले उड़ाता दिखाई दिया और साथ ही बारातियों के साथ डांस भी करता रहा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pybof15eIRc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pybof15eIRc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने साथ बैठे बच्चों को भी डांस करने का इशारा कर रहा है, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। बुलडोजर पर लगभग 15 बाराती सवार थे, जो लगातार डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। यह अनोखी बारात मुरादाबाद के स्थाय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

बताया जा रहा है कि दूल्हे के एक दोस्त ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में वीडियो हजारों बार देखा गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।हालांकि, इस तरह बुलडोजर पर बारात निकालने को लेकर सुरक्षा और यातायात नियमों पर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के जोखिम भरे स्टंट सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर मनोरंजन और बहस दोनों का कारण बना हुआ है, जहां कुछ लोग इसे मजेदार और अनोखा पल बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे लापरवाही करार दे रहे हैं।