बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
Apr 30, 2025, 11:15 IST
29 अप्रैल को अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर भीकमपुर के पास एक कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और पोती घायल हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली।
जवां थाना क्षेत्र के अमरोली गांव निवासी महेंद्र सिंह किसान हैं। 29 अप्रैल को वह अपनी पत्नी बीना देवी (45) और पोती अदिति के साथ बाइक से गभाना के बहलोलपुर गांव में रिश्तेदार से मिलने गए थे। शाम को वहां से लौटते समय यह दुर्घटना घटी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने बीना को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र और अदिति का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर सुनकर परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।