×

जयपुर में युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से मिली पहचान; वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त

 

राजधानी जयपुर में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कालवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार दोपहर आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूलचंद यादव और महेश यादव के रूप में हुई है। दोनों कालवाड़ थाना क्षेत्र के भंभौरी गांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

घर लौट रहे युवक पर किया हमला

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/-QIAO-Ph6Sk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-QIAO-Ph6Sk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस के अनुसार, घटना 27 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़ित रामधन यादव हाथोज स्थित एक कार वर्कशॉप से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार में सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।आरोप है कि हमलावरों ने लाठी और सरियों से रामधन पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचाने के बाद परिवार को भी दी धमकी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रामधन को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का इलाज जारी है।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद कुछ हमलावर उनके घर भी पहुंचे। वहां उन्होंने पत्थरबाजी की और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनकी मदद से आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद स्विफ्ट कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

कालवाड़ थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस ने कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।