×

कानपुर एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, ट्रेनी पायलट घायल

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। 26 जून (शुक्रवार) की रात एक ट्विन इंजन विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद अचानक हुए हादसे में एक ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई।

इंजन बंद होने से पहले ही उतरी विमान से

जानकारी के अनुसार, विमान की लैंडिंग सुरक्षित तरीके से हो गई थी, लेकिन इंजन पूरी तरह बंद होने से पहले ही ट्रेनी पायलट विमान से नीचे उतर गई। इसी दौरान वह चल रहे प्रोपेलर (पंखों) की चपेट में आ गई।

गंभीर रूप से घायल हुई पायलट

हादसे में ट्रेनी पायलट की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद प्रशिक्षकों और एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

लापरवाही की जांच शुरू

प्रारंभिक तौर पर इस घटना को सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और गंभीर लापरवाही का मामला माना जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और ट्रेनिंग प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है।

सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एविएशन ट्रेनिंग में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इंजन बंद होने तक विमान से उतरना अत्यंत जोखिमपूर्ण होता है, जिसे गंभीर चूक माना जा रहा है।