×

बागपत में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, फुटेज में देंखे 12 की मौत; 19 से ज्यादा घायल

 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप में कुल 32 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी राजस्थान के बागड़ धाम यानी गोगामेड़ी से दर्शन कर बदायूं लौट रहे थे।

तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/aSqSEuOocUU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/aSqSEuOocUU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार रात करीब 1 बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पहले डिवाइडर से टकराया।इसके बाद पिकअप सड़क पर काफी दूर तक घिसटती हुई गई और फिर एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

सड़क पर बिखरे मिले शव, मचा कोहराम

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कुछ शव करीब 30 मीटर दूर तक जा गिरे। सड़क पर श्रद्धालुओं के शव और घायल लोग पड़े थे। मौके का दृश्य बेहद दर्दनाक था।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और एक्सप्रेस-वे पर पड़े घायलों को सड़क किनारे पहुंचाया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है। हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैंटर चालक की तलाश और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

परिवारों में पसरा मातम

इस हादसे ने कई परिवारों को गहरा सदमा दिया है। धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवारों में मातम छा गया है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।बागपत में हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।