×

बॉयफ्रेंड से शादी के लिए मेड बनी चोर, जींस में छिपाकर ले गई 60 लाख के गहने; वीडियो में देंखे राजस्थान से गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नाबालिग घरेलू सहायिका ने फिल्मी अंदाज में करीब 60 लाख रुपये के गहनों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी और इसी मकसद से उसने छह महीने तक किसी अमीर परिवार में नौकरी पाने की योजना बनाई। वारदात के बाद वह बॉयफ्रेंड के साथ कई राज्यों में घूमती रही, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे राजस्थान के माउंट आबू से गिरफ्तार कर लिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VhbOjFCGduY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VhbOjFCGduY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कानपुर में चोरी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग मेड ने नौकरी के दूसरे ही दिन करीब 60 लाख रुपये के गहने चुराकर फरार हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि इसके पीछे महीनों की योजना थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसे बड़ी रकम की जरूरत थी। इसी मकसद से वह पिछले छह महीनों से किसी संपन्न परिवार में घरेलू सहायिका की नौकरी तलाश रही थी, ताकि मौका मिलने पर बड़ी चोरी को अंजाम दे सके।

16 जून को एक मैनपावर एजेंट के जरिए उसे कानपुर के एक दवा कारोबारी के घर मेड की नौकरी मिली। पुलिस का कहना है कि नौकरी के पहले दिन उसने पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया और यह पता लगाया कि कीमती गहने कहां रखे जाते हैं। अगले ही दिन उसने मौका मिलते ही अलमारी से करीब 60 लाख रुपये के गहने निकाल लिए।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने गहनों को बेहद चालाकी से अपनी जींस के अंदर छिपाकर घर से बाहर निकाला। घर से निकलते समय उसके पास कोई बैग या संदिग्ध सामान नहीं था, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।

वारदात के बाद आरोपी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसने चोरी किए गए गहनों में से करीब छह लाख रुपये कीमत का एक ब्रेसलेट मात्र दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद दोनों पहले लखनऊ पहुंचे, फिर दिल्ली और मुंबई होते हुए राजस्थान के माउंट आबू चले गए।

उधर, जब मेड अगले दिन काम पर नहीं पहुंची तो दवा कारोबारी को संदेह हुआ। उन्होंने घर की अलमारियां जांचीं तो गहने गायब मिले। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में युवती घर से सामान्य तरीके से निकलती दिखाई दी, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर वह अपने कपड़े ठीक करती नजर आई। इसी हरकत ने पुलिस का ध्यान उसकी ओर खींचा और जांच की दिशा बदल गई।

तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार ट्रैकिंग के बाद 25 जून को उसे राजस्थान के माउंट आबू से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब चोरी किए गए बाकी गहनों की बरामदगी और पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी के गहनों की बरामदगी और उनके खरीदारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरी योजना में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।