×

Moradabad दिव्यांगता का फायदा उठाकर 1 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

 
उत्तर प्रदेश न्यूज़  डेस्क !!!रामपुर में मानसिक रूप से कमजोर और शारीरिक दिव्यांग 16 साल की लड़की से उसका तहेरा भाई एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। पड़ोस में रहने वाले भाई की करतूत तब उजागर हुई जब सोमवार को लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया। मीडिया रिपेार्ट के अनुसार परिजनों ने लोकलाज के डर से शव खेत में दबा दिया। खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,मामला पता चलने के बाद पुलिस ने खेत से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

यह घिनौनी वारदात रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक गांव की है। लड़की शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के साथ मानसिक रूप से भी कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर उसके पड़ोस में रहने वाले तहेरे भाई ने सालभर पहले लड़की से शारीरिक संबंध बना लिए। बताया जा रहा है कि, वह लगातार लड़की का शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था। सोमवार काे लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया तो परिजनों को घटना का पता चला।आपकी जानकारी के लिए बता दे की,  मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से किशोरी आरोपी का नाम नहीं बता सकी। लेकिन पुलिस और परिजनों ने जब उसे संदिग्धों के फोटो दिखाए तो उसने आरोपी तहेरे भाई की पहचान की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।  घर छोड़कर फरार है।

खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह का कहना है कि अजीम नगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,
आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। ASP ने बताया कि 16 साल की दिव्यांग लड़की का उसके पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का तहेरा भाई एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। जिससे लड़की गर्भवती हो गई और सोमवार को उसका एर्बाशन हो गया।