×

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर अचानक चलीं गोलियां: PAC जवान की कार्बाइन से फायरिंग, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे 3 लोग घायल

 

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर गेट के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में दो गोलियां चल गईं, जिससे सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और तीन लोग घायल हो गए।

सुबह पौने 7 बजे हुआ हादसा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WeBxTIT757c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WeBxTIT757c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह घटना शनिवार सुबह करीब पौने 7 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि गोलियां सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगीं और सड़क पर जा गिरीं। हालांकि, गोली लगने से उखड़ी गिट्टी के टुकड़े लगने से तीन लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। तीनों को तुरंत पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

भीड़ में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसे हालात

अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। कुछ देर तक किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ। घटना स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए और स्थिति को नियंत्रित किया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना का 57 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीएसी जवान अपने हाथ में कार्बाइन पकड़े हुए था। पहले वह इसे बाएं हाथ में और फिर दाहिने हाथ में लेता है।फुटेज में कार्बाइन का मुंह सड़क की ओर दिखाई देता है, जिसके बाद अचानक फायरिंग हो जाती है। गोली चलने की आवाज सुनकर जवान भी चौंक जाता है और अपने हथियार को देखने लगता है, जिसके बाद वह वहां से हट जाता है।

सुरक्षा बलों ने संभाली स्थिति

फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि यह एक दुर्घटनावश हुई फायरिंग थी, जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी टल गई।

जांच के आदेश

फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर हथियार से अचानक फायरिंग कैसे हुई और सुरक्षा प्रोटोकॉल में कहां चूक हुई। प्रशासन इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रहा है।