प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में अजीब हरकतें, वीडियो में देंखे कोई सिर पीटने लगा तो किसी ने किया नागिन डांस: बोले- भभूत से ही चमत्कार होता तो कैंसर अस्पताल क्यों बनवाते
राजस्थान के प्रतापगढ़ में शुक्रवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दरबार में श्रद्धालुओं की पर्चियां निकाली गईं। कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेत रोगी आगे आएं। इसके बाद तीनों पंडालों से महिलाएं और पुरुष मंच के पास पहुंचने लगे। कुछ ही देर में वहां का माहौल बदल गया। हनुमान चालीसा का पाठ शुरू होते ही कई लोग चीखने-चिल्लाने और अलग-अलग तरह की हरकतें करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंच के पास पहुंचे कुछ लोग जमीन पर लोटने लगे, जबकि कई महिलाएं झूमती हुई दिखाई दीं। एक युवक अपने सिर पर हाथ मारने लगा। वहीं, दूसरे युवक ने नागिन डांस करना शुरू कर दिया। एक अन्य युवक ने अपनी शर्ट फाड़कर सीना पीटना शुरू कर दिया। कुछ पुरुष दांत पीसते हुए भी नजर आए। महिलाओं में भी कई लोग झूमते और चिल्लाते दिखाई दिए।
हनुमान चालीसा शुरू होते ही पंडाल से मंच की ओर पहुंचे लोग
कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने जब प्रेत रोगियों को आगे आने के लिए कहा तो तीनों पंडालों में मौजूद कई महिला और पुरुष श्रद्धालु मंच के पास पहुंच गए। इसके बाद बाबा ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। पाठ के दौरान कुछ लोग जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने लगे। कुछ महिलाएं जमीन पर लोटने लगीं तो कुछ झूमती हुई दिखाई दीं।एक युवक सिर पीटने लगा, जबकि दूसरे ने नागिन की तरह नृत्य करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने अपनी शर्ट उतारकर फाड़ दी और सीना पीटने लगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की नजरें इन गतिविधियों पर टिक गईं। दिव्य दरबार के दौरान हुए इस घटनाक्रम की चर्चा श्रद्धालुओं के बीच भी होती रही।
बोले- सिर्फ भभूत से चमत्कार होता तो कैंसर अस्पताल क्यों बनवाते
दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री ने स्वास्थ्य और इलाज को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ भभूत लगाने से ही चमत्कार हो जाता, तो वे कैंसर का अस्पताल क्यों बनवाते? उन्होंने भगवान हनुमान की ओर से संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाने का प्रसंग भी सुनाया।धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को समझाया कि दरबारों के चक्कर में पड़कर दवाइयां लेना बंद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी के इलाज में दवा छोड़ना सही नहीं है। उनके इस संदेश में लोगों को चिकित्सा उपचार जारी रखने की सलाह दी गई।
दवा और इलाज बंद नहीं करने की दी सलाह
दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने धार्मिक आस्था के साथ चिकित्सा उपचार के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भभूत या धार्मिक उपायों के भरोसे बीमारी का इलाज नहीं छोड़ना चाहिए। कैंसर अस्पताल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल और चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत होती है।प्रतापगढ़ में आयोजित इस दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कार्यक्रम के दौरान मंच के पास लोगों की अलग-अलग गतिविधियां आकर्षण और चर्चा का विषय बनी रहीं। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री का दवा और इलाज जारी रखने का संदेश भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा रहा।