×

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सपा का प्रदर्शन, फुटेज में देंखे संसद के बाहर दानपेटी लेकर पहुंचे सांसद

 

संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को विपक्षी दलों ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में संसद भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा सांसद एक दानपेटी लेकर संसद पहुंचे, जिस पर लिखा था- "चंदा चोर, गद्दी छोड़"। प्रदर्शन के दौरान सपा और कांग्रेस सांसदों ने दानपेटी में पैसे डालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का काम कर रही है और जनहित के मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है।

डिंपल यादव ने उठाए छात्रों के मुद्दे

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/r_4qPkjd3M0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/r_4qPkjd3M0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रदर्शन के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। जिन छात्रों ने आंदोलन में हिस्सा लिया था, उनके खिलाफ अभी भी कार्रवाई और धर-पकड़ जारी है।डिंपल यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, "आखिर सरकार ऐसा क्यों कर रही है? आप अपनी बात से पीछे कैसे हट सकते हैं? यह छात्रों के साथ धोखा है। इससे पता चलता है कि भाजपा की मानसिकता कैसी है।"उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर सरकार को संवेदनशील होना चाहिए। विपक्ष का आरोप है कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा जवाब

वहीं, दिल्ली में आंदोलन के दौरान कथित तौर पर फायरिंग के आदेश देने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि अमित शाह संसद भवन आते हैं, लेकिन सदन में आकर जवाब क्यों नहीं देते? उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने लाठियां चलाईं, महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार हुआ और सड़क पर AK-47 जैसी बंदूकें दिखाई गईं, तो इन मुद्दों पर जवाब गृहमंत्री को देना चाहिए।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इन मामलों पर जवाब नहीं दे सकते, क्योंकि कानून-व्यवस्था और पुलिस से जुड़े सवालों का जवाब केवल गृहमंत्री ही दे सकते हैं।

संसद के बाहर बढ़ा सियासी घमासान

संसद के बाहर हुए इस प्रदर्शन के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर छात्रों, कानून-व्यवस्था और धार्मिक मुद्दों को लेकर हमलावर है, जबकि सरकार की ओर से विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया जाता रहा है।मानसून सत्र के दौरान अलग-अलग मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आने वाले दिनों में भी संसद के अंदर और बाहर राजनीतिक माहौल गर्म रहने के आसार हैं।