×

प्रयागराज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, बेटे ने दोस्त संग की थी परिवार की हत्या; वीडियो में समझे गहनों के बंटवारे में दोस्त ने उसे भी मार डाला

 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में करोड़पति परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके ही बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। बाद में लूटे गए गहनों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने बेटे की भी हत्या कर दी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/oZZkMDnVVl4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/oZZkMDnVVl4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

डेढ़ करोड़ के गहनों के लिए रची गई साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने अपने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घर में रखे करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि हत्या के पीछे संपत्ति और कीमती आभूषणों को हासिल करने की मंशा थी।

गहनों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद

परिवार की हत्या के बाद दोनों आरोपी लूटे गए गहनों को लेकर घर से बाहर निकले। इसी दौरान हिस्सेदारी को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि बेटे ने अपने दोस्त को तय हिस्सा देने से इनकार कर दिया।इसके बाद सनी गुप्ता ने अपने साथी की भी हत्या कर दी और पूरे मामले को अलग दिशा देने की कोशिश की।

आरोपी ने मीडिया के सामने किया दावा

पुलिस हिरासत में आरोपी सनी गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसे अपने दोस्त पर भरोसा नहीं रहा था।सनी ने कहा, "हमें लगा कि जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ, वह मेरा क्या होगा। उसने ही मुझे बुलाया और उकसाया था। उसने अपने माता-पिता और बहन की हत्या की। हम दोनों सोना-चांदी लेकर नीचे आए थे। उसने कहा था कि मुझे भी हिस्सा देगा, लेकिन बाद में मुकर गया। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी।"

पुलिस ने जुटाए अहम सबूत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले सबूत, पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। मामले में बरामद गहनों और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है।

इलाके में सनसनी

चार हत्याओं की इस वारदात और उसके पीछे सामने आई कहानी ने पूरे प्रयागराज को झकझोर दिया है। स्थानीय लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक बेटे ने कथित तौर पर लालच में अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले की विस्तृत चार्जशीट तैयार की जा रही है, ताकि सभी तथ्यों को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।