कासगंज में फौजी के घर डकैती की कोशिश नाकाम, परिवार ने दिखाई हिम्मत, बदमाश भागे
जिले में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां तीन बदमाश शादी का कार्ड देने के बहाने एक फौजी के घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों के पास तमंचे थे और उन्होंने घर में घुसते ही फौजी, उसके बेटे, बहू और पोते को बंधक बना लिया।
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने परिवार को डराकर लूटपाट शुरू कर दी। लेकिन इसी दौरान परिवार ने हिम्मत दिखाते हुए मौका देखकर विरोध किया और शोर मचा दिया।परिवार की सूझबूझ और हिम्मत के चलते बदमाश घबरा गए और अपनी योजना को अंजाम दिए बिना ही मौके से भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।