BJP विधायक को लंगड़ा कहने वाला रीलबाज गिरफ्तार, बच्ची से रेप की कोशिश का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रीलबाज हाजी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलमान पर अब एक नाबालिग बच्ची से रेप की कोशिश का गंभीर आरोप भी लगा है।लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉ एक्ट, रेप की कोशिश और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया वीडियो से आया था चर्चा में
हाजी सलमान इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई अपनी रील्स को लेकर चर्चा में आया था। उस पर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था।वायरल वीडियो के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा में रहा था।
बच्ची से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
लोनी बॉर्डर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।