×

'रावण ने सिर्फ माता सीता का हरण किया था, वीडियो में देंखे यहां करोड़ों श्रद्धालुओं का भरोसा लूटा गया', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री

 

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर से चढ़ावे की चोरी केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास पर चोट है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों को कानून और ईश्वर, दोनों के दंड की बात कही।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VhbOjFCGduY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VhbOjFCGduY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर देशभर में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मामले पर भावुक होते हुए कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि समय बदल गया है, लेकिन रावण जैसी प्रवृत्तियां आज भी समाज में मौजूद हैं, सिर्फ उनका स्वरूप बदल गया है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि "रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए हैं। रावण ने तो केवल माता जानकी जी का हरण किया था, लेकिन राम मंदिर के दानपात्र से हुई चोरी में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा और भरोसा चुराया गया है।"

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच शुरू हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "सच तो सच है, जिसे बुरा लगे, लगे। अगर किसी ने भगवान के मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है तो उसे कानून के साथ-साथ भगवान के न्याय का भी सामना करना पड़ेगा।"

उन्होंने अपने संबोधन में रामायण का उल्लेख करते हुए कहा कि रावण द्वारा माता सीता के हरण का परिणाम पूरी लंका के विनाश के रूप में सामने आया था। उसी तरह यदि किसी ने भगवान राम के मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है, तो उसका परिणाम भी उसे अवश्य भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि दोषियों को केवल सरकारी कानून के तहत ही नहीं, बल्कि ईश्वर के न्याय से भी बचना संभव नहीं होगा। उनके अनुसार, धार्मिक स्थलों से जुड़ी आस्था करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ी होती है और उसके साथ किसी भी प्रकार का छल या अपराध बेहद गंभीर माना जाना चाहिए।

गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच फिलहाल संबंधित एजेंसियां कर रही हैं। मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और जांच आगे बढ़ रही है। इसी बीच विभिन्न धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके समर्थक इसे आस्था की आवाज बता रहे हैं, जबकि कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात भी कह रहे हैं। फिलहाल पूरे प्रकरण पर सभी की नजर जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।