राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज, एसआईटी पहुंची अयोध्या; वीडियो में देंखे ट्रस्ट अधिकारियों से पूछताछ

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले की जांच अब तेज हो गई है। इस मामले की पड़ताल के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अयोध्या पहुंचा और पहुंचते ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक, टीम सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय पहुंची, जहां मामले से जुड़े दस्तावेजों और अधिकारियों से जानकारी जुटाई गई।जानकारी के अनुसार, एसआईटी ने सबसे पहले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर मामले की विस्तृत जानकारी ली। जांच टीम ने चढ़ावे के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और वित्तीय प्रक्रियाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि टीम ने ट्रस्ट के रिकॉर्ड और आंतरिक व्यवस्था को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मामले में जिन कर्मचारियों पर संदेह जताया जा रहा है, उन्हें ट्रस्ट परिसर के एक कमरे में बैठाया गया है। जांच अधिकारी इन कर्मचारियों से भी अलग-अलग पूछताछ कर सकते हैं। एसआईटी यह जानने का प्रयास कर रही है कि कथित अनियमितताओं या चोरी की घटना में किसी कर्मचारी की भूमिका रही है या नहीं।सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से भी करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान टीम ने उनसे मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय संचालन से जुड़े कई सवाल पूछे। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर घटनाक्रम की पूरी तस्वीर समझने की कोशिश कर रही है।

एसआईटी उन आईपीएस अधिकारी से भी जानकारी जुटाने की तैयारी में है, जिन्हें पहले दिल्ली से गुप्त जांच के लिए अयोध्या भेजा गया था। बताया जा रहा है कि उस प्रारंभिक जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए थे, जिनके आधार पर अब विस्तृत जांच की जा रही है।अयोध्या पहुंचने से पहले एसआईटी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान जांच की प्रगति और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद टीम अयोध्या के लिए रवाना हुई।

जांच दल में लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी किरन एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नीलरतन शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है और टीम विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मामले में अभी तक किसी के खिलाफ आधिकारिक रूप से कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित चोरी के पीछे कौन जिम्मेदार है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।