×

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जेल पहुंची पुलिस, 5 आरोपियों से पूछताछ; एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे AAP दफ्तर के बाहर लगा 'चंदा चोर पार्टी' का पोस्टर

 

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। रविवार दोपहर पुलिस पूछताछ के लिए जेल पहुंची, जहां पांच आरोपियों से पूछताछ की गई। वहीं, सुरक्षा कारणों से सभी आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बीच, लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने सियासी माहौल भी गर्मा दिया है।

जेल पहुंची पुलिस, पांच आरोपियों से पूछताछ

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/RpteKq8UXVs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RpteKq8UXVs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रविवार दोपहर करीब 2 बजे अयोध्या जेल पहुंची। इस मामले में कुल आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है, जबकि रविवार को पांच अन्य आरोपियों से पूछताछ की गई। जिन आरोपियों से पूछताछ हुई, उनमें रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय शामिल हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान चोरी की साजिश, रकम के इस्तेमाल और अन्य संभावित लोगों की भूमिका से जुड़े सवालों के जवाब तलाश रही है।

आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में किया गया शिफ्ट

जेल प्रशासन ने शनिवार को सभी आठ आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में स्थानांतरित कर दिया। इससे पहले सभी आरोपी एक ही बैरक में बंद थे।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और जेल प्रशासन को आशंका थी कि आरोपी आपस में मारपीट कर सकते हैं या फिर जांच को प्रभावित करने के लिए किसी तरह की साजिश रच सकते हैं। इसी वजह से उन्हें अलग-अलग बैरकों में रखने का फैसला लिया गया।

लखनऊ में AAP कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर

इधर, इस मामले के बीच राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाए जाने से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। पोस्टर पर लिखा था, "चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित है।"हालांकि, यह पोस्टर किसने लगाया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टर को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।