×

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस, आरोपी के योग केंद्र से 'रामराज्य कोष' लिखी संदूक बरामद, वीडियो में जाने ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती

 

अयोध्या के चर्चित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल जेल में बंद अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र से एक संदूक बरामद किया है। इस संदूक पर लाल रंग से 'रामराज्य कोष' लिखा हुआ था और उस पर डिजिटल भुगतान के लिए पेटीएम का QR कोड भी लगा मिला।

पुलिस की ओर से 28 जून को योग केंद्र में की गई छापेमारी का वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें जांच टीम संदूक और अन्य सामान की जांच करती दिखाई दे रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदूक का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इसमें जमा होने वाली राशि का क्या हिसाब-किताब था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/bM1i87JxNQY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bM1i87JxNQY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जेल में दो घंटे तक हुई अविनाश शुक्ला से पूछताछ

मंगलवार को जांच टीम ने फैजाबाद जेल में बंद इस मामले के सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की। इनमें सबसे लंबी पूछताछ अविनाश शुक्ला से हुई, जो करीब दो घंटे तक चली। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस ने 5 जून को अविनाश के घर से बरामद 14 लाख रुपये नकद और आभूषणों के संबंध में विस्तृत सवाल किए। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बरामद नकदी और गहनों का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

इधर, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के अनुसार, महंत को 29 जून को अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत थी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई हैं। मामले की जांच अभी जारी है।