राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा: आरोपी अविनाश ने कबूला, परिवार और दोस्तों पर खर्च किए लाखों रुपए
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अविनाश ने जांच अधिकारियों के सामने स्वीकार किया है कि चोरी की गई दान राशि का एक बड़ा हिस्सा उसने परिवार, दोस्तों और अपने निजी शौक पूरे करने में खर्च किया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने परिवार और दोस्तों पर करीब 19 लाख रुपए खर्च किए। इसके अलावा कुछ रकम अपने व्यक्तिगत खर्चों और शौक पू करने में भी लगाई।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी की गई रकम का कुल कितना हिस्सा कहां-कहां खर्च किया गया। पुलिस आरोपी के बैंक लेनदेन, खरीदारी और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।मामले में पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की रकम और इसमें शामिल अन्य लोगों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।