×

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी के योग केंद्र से 'रामराज्य कोष' लिखा संदूक बरामद, वीडियो में जाने महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती

 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। जेल में बंद मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र से पुलिस ने एक संदूक बरामद किया है, जिस पर लाल रंग से 'रामराज्य कोष' लिखा हुआ था। संदूक पर डिजिटल भुगतान के लिए पेटीएम का QR कोड भी लगा मिला। इस कार्रवाई का वीडियो बुधवार को सामने आया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 28 जून को योग केंद्र पर छापेमारी की थी। अब इस कार्रवाई का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस बरामद संदूक और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

फैजाबाद जेल में आरोपियों से पूछताछ

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/DSJMP4j6cZ4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DSJMP4j6cZ4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मंगलवार को जांच टीम ने फैजाबाद जेल पहुंचकर मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की। इनमें सबसे लंबी पूछताछ मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से हुई, जो करीब दो घंटे तक चली।पूछताछ के दौरान पुलिस ने 5 जून को अविनाश के घर से बरामद 14 लाख रुपये नकद और गहनों के संबंध में कई सवाल पूछे। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बरामद नकदी और अन्य सामान का इस मामले से क्या संबंध है।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

इसी बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत को 29 जून को अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।