राजवीर बन हिंदू लड़की से की धोखे से शादी,पोल खुली तो खिला दिया गोमांस और फिर....
उत्तर प्रदेश के बरेली में कोलकाता की एक लड़की का धर्म परिवर्तन कराया गया। मोहम्मद बख्तावर ने हिंदू लड़की से दोस्ती की और राजवीर बन गया। फिर मांग भरकर शादी का नाटक किया। लड़की के साथ मुस्लिम लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया। लड़की को जबरन एक होटल में ले जाकर वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता की एक महिला ने बरेली के बहेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती बख्तावर से हुई थी। फिर उसने अपना नाम राजवीर बताया। फिर लड़की को प्रेम जाल में फँसा लिया गया। लड़की ने बताया कि जब उसने शादी की बात की तो बख्तावर ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और कहा, "आज से तुम्हारी पत्नी हो।"
कुछ देर बाद जब लड़की बख्तावर के घर गई तो सच्चाई सामने आ गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। लड़की को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ दिया गया। बख्तावर के परिवार वालों ने भी उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही गोमांस भी खिलाया।
लड़की ने बताया कि बख्तावर मुस्लिम लड़कों को घर बुलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करता था। एक बार गर्भपात भी हुआ था। बख्तावर ने लड़की से कहा, "अगर तुम गर्भवती हो जाओगी, तो मेरे धंधे का क्या होगा?" लड़की ने महिला आयोग में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच के बाद ज़ीरो एफ़आईआर दर्ज की जाएगी।