सुल्तानपुर में पुलिस थानाध्यक्ष को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप; वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर की जांच
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अखंडनगर थाने के थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी को गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के तुरंत बाद घायल थानाध्यक्ष को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अयोध्या रेंज के आईजी सोमन बर्मा और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और मामले की विस्तृत जानकारी ली।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। प्रारंभिक तौर पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी माना जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद ही पूरी घटना की सच्चाई सामने आएगी।