ऐसी गलती न करना, दूल्हे ने एक हाथ से डाली वरमाला, भड़क गई दुल्हन; लौटा दी पूरी बारात
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दुल्हन ने वरमाला की रस्म के लिए सजे स्टेज से दूल्हे को वापस भेज दिया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अंततः बारात दुल्हन को विदा किये बिना ही दुल्हन के घर से लौट गई। हंगामे के दौरान शादी समारोह में शामिल लोगों को बंधक बना लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
प्रयागराज में एक शादी की जयमाला की रस्म के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद दुल्हन ने बारात को अपने घर से वापस भेज दिया। मामला जिले के हरिसेन गंज गांव का है। शिवबरन की बेटी संगीता की शादी यहीं हुई थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात घर के दरवाजे पर पहुँच गई। बाराती डीजे की धुन पर नाचते हुए दुल्हन के घर विवाह स्थल पर पहुंचे।
जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन नाराज हो गई।
स्वागत समारोह शुरू हुआ। जयमाला की रस्म पूरी करने के लिए दूल्हा और दुल्हन मंच पर आए। दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला डाली। अब दूल्हे की बारी थी। जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली, दुल्हन नाराज हो गई।
दुल्हन ने देखा कि दूल्हे ने एक हाथ से उसे माला पहनाई है। दुल्हन ने दूल्हे से अपना दूसरा हाथ दिखाने को कहा, जिसके बाद पता चला कि दूल्हा दिव्यांग है। दुल्हन नाराज हो गई और स्टेज पर हंगामा शुरू हो गया।
पंचायत के बाद बारात खाली हाथ लौटी
यह बारात शांतिपुरम, फाफामऊ से आई थी। जगमोहन के बेटे विभाकर की बारात के दौरान दुल्हन ने स्टेज पर हंगामा मचा दिया। हंगामे के बाद पुलिस तक सूचना पहुंची कि बारात को बंधक बना लिया गया है। दोनों पक्षों में काफी देर तक चर्चा हुई और यहां तक कि मौखिक झड़प भी हुई, लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रही। बाद में एक दूसरे से लिया गया सामान वापस करने पर सहमति बनी और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।