×

नोएडा हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 साजिशकर्ताओं की पहचान, वीडियो में देंखे विदेशी हैंडल की भी जांच में खुलासा

 

गौतमबुद्ध नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें रूपेश राय और मनीषा चौहान शामिल हैं। वहीं तीसरा आरोपी आदित्य आनंद फरार बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये सभी आरोपी हिंसा के दौरान मौके पर मौजूद थे और श्रमिकों को भड़काने तथा भीड़ को उकसाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/d52Sbwco4iM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/d52Sbwco4iM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मामले में कुछ संगठनों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इनमें ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ नामक संगठन का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। इस संगठन का नेतृत्व कथित रूप से रूपेश राय कर रहा था, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह संगठन श्रमिकों को संगठित कर उन्हें हिंसक प्रदर्शन के लिए उकसाने का काम कर रहा था। पुलिस अब इस संगठन की फंडिंग, नेटवर्क और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

इसके अलावा जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध सोशल मीडिया (X) हैंडल्स की जानकारी भी मिली है। सूत्रों के अनुसार, ये दोनों हैंडल कथित रूप से पाकिस्तान से संचालित किए जा रहे थे और पिछले तीन महीनों से सक्रिय थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन हैंडल्स को चलाने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया जा रहा था, ताकि लोकेशन छिपाई जा सके।

पुलिस ने इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े डिजिटल डेटा को भी मंगाया है और साइबर टीम इसकी जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन हैंडल्स के जरिए किस तरह का कंटेंट फैलाया गया और इसका हिंसा से क्या संबंध है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी साजिश या बाहरी प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी आदित्य आनंद की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।