मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अब सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है।
अगले कुछ दिनों में और राज्यों में एंट्री
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, शेष छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई और हिस्सों में पहुंच सकता है। इससे इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान
IMD ने आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक आने की उम्मीद है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
बिहार सहित कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मौसम में बदलाव से बढ़ेगी राहत
मानसून की सक्रियता बढ़ने से जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कुछ क्षेत्रों में जलभराव और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता भी जताई गई है।