×

आजमगढ़ में पत्नी-बेटे और 2 पुजारियों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, फुटेज में देंखे 3 बच्चों को बनाया था बंधक

 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। घटना अहिरौला थाना क्षेत्र की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया था। इस दौरान उसने एक बच्चे की भी हत्या कर दी।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसओजी और एटीएस की टीम ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरविंद सिंह गोली लगने से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई।

पत्नी और पुजारियों से हुआ था विवाद

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/zDO1XbGc1yU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zDO1XbGc1yU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, अरविंद सिंह के परिवार को शक था कि उसे उसके भाई सुनील की आत्मा परेशान कर रही है। इसी वजह से उसकी पत्नी और मां घर में महामृत्युंजय जाप करा रही थीं। बताया जा रहा है कि इस पूजा को लेकर अरविंद नाराज था।मंगलवार शाम करीब 6 बजे इसी मुद्दे को लेकर अरविंद का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर में पूजा करा रहे दोनों पुजारियों से उनका आधार कार्ड मांगा और उनसे बहस करने लगा।

लाइसेंसी राइफल से की फायरिंग

विवाद बढ़ने के बाद अरविंद गुस्से में कमरे केअंदर गया और अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर बाहर आया। आरोप है कि उसने राइफल से पत्नी और पूजा करा रहे दोनों पुजारियों पर गोली चला दी। तीनों की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इसके बाद अपने बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। बच्चों को लेकर पुलिस ने आरोपी से बातचीत की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। इसी दौरान उसने एक बच्चे की भी हत्या कर दी।

पुलिस पर भी की फायरिंग

पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एटीएस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से आरोपी अरविंद सिंह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं और घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा।