☰
×

खड़गे बोले- गठबंधन में झगड़े से मोदी-योगी को हराना मुश्किल: इमरान मसूद के जोश की तारीफ की, वीडियो में कहा- अजय राय थोड़े से चूक गए, नहीं तो मोदी PM नहीं रहते

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेताओं को गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी करने से बचने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनानी है तो सभी नेताओं को मिलकर काम करना होगा। आपसी मतभेद और अंदरूनी झगड़ों से चुनाव जीतना मुश्किल हो जाता है। हमें मोदी और योगी को हराने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

खड़गे ने यह बातें लखनऊ में कांग्रेस के 'संविधान बचाओ मार्च' कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद के जोश की तारीफ करते हुए उन्हें गठबंधन धर्म निभाने की सलाह भी दी। खड़गे ने कहा, "हमारे इमरान मसूद हैं, रोज टीवी पर सुनता हूं। जरा जोश के साथ बात करते हैं। लेकिन हमें बातों से ज्यादा काम भी करना है। इसलिए जितना हम लोग मिलकर काम करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे।"

गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी से बचने की सलाह

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3p_lsCuLzng?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3p_lsCuLzng/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि गठबंधन के साथ मिलकर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर सभी नेता अलग-अलग बयान देंगे और आपस में लड़ते रहेंगे तो इसका नुकसान चुनाव में उठाना पड़ेगा।खड़गे ने कहा कि गठबंधन की सरकार लाने का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है, जब सभी सहयोगी दल एक-दूसरे का सम्मान करें और मिलकर चुनावी तैयारी करें। उन्होंने नेताओं को व्यक्तिगत बयानबाजी के बजाय संगठन और चुनावी रणनीति पर ध्यान देने की सलाह दी।इमरान मसूद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जोश अच्छा है, लेकिन केवल बयान देने से काम नहीं चलेगा। नेताओं को जमीन पर उतरकर मेहनत करनी होगी।

अजय राय ने प्रधानमंत्री को दी थी टक्कर

खड़गे ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर दी थी।खड़गे ने कहा, "हमारे अजय राय ने प्रधानमंत्री से टक्कर ली। वह थोड़े से चूक गए, नहीं तो हमारे प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नहीं रहते। वह गुजरात जाकर बैठते।"उनका यह बयान लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर हुए मुकाबले के संदर्भ में था। अजय राय ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

प्रशासन ने नहीं दी मार्च की अनुमति

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के 'संविधान बचाओ मार्च' में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। हालांकि, प्रशासन ने इस मार्च को निकालने की अनुमति नहीं दी थी। खड़गे के कार्यक्रम से जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालने की कोशिश की।कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से आगे बढ़े, लेकिन करीब 150 मीटर की दूरी पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मौके पर पुलिस ने पहले से ही तीन स्तर की बैरिकेडिंग कर रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई बार बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

गठबंधन की एकजुटता पर कांग्रेस का जोर

लखनऊ में खड़गे का यह बयान ऐसे समय आया है, जब विपक्षी दलों के बीच गठबंधन और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में साफ किया कि चुनाव में सफलता के लिए सहयोगी दलों के बीच तालमेल जरूरी है। उन्होंने नेताओं को आपसी विवादों से दूर रहकर साझा राजनीतिक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया।