×

शराब के पैसे मांगने का विरोध करने पर कराटे प्रशिक्षक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

 

एक दर्दनाक घटना में कराटे सिखाने वाले अरविंद पासवान पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार अरविंद पासवान रविवार देर रात मोहल्ले के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे, तभी यह वारदात हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइक पर सवार होकर करीब पांच युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इनमें से एक आरोपी ने अरविंद से दोबारा शराब के लिए पैसे की मांग की। अरविंद पासवान ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गुस्से में आकर अरविंद पासवान को गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल अरविंद को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।