×

Vikas Dubey Case: 8 पुलिस कर्मियों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, छिनेगी थानेदारी…

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए बिकरू हत्याकांड को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। बिकरू गोलीकांड की जांच कर एसआईटी कर रही है। कुख्यात अपराधी और एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे से दोस्ती निभाने वाले 8 पुलिस कर्मियों पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी है। जांच कर रही एसआईटी ने 8 पुलिस कर्मियों पर धारा 14(1) की कार्रवाई की संतुति की है। 6 के डिमोशन होने की आशंका है।उनके खिलाफ टीन ने धारा 14(2) की संतुति की है।

वहीं 23 अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी है। अब एडीजी जोन एसआईटी जांच पर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। बिकरू कांड में एसआईटी की रिपोट के आधार पर उत्तर प्रदेश शासन सचिव तरुण गाबा ने डीजीपी और एडीजी कानपुर को जांच में दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

ऋचा दुबे के खिलाफ फर्जी आईडी के जरिए सिम लेने के मामले में मामला दर्ज किया गया है। बिकरू कांड के गैंगस्टर विकास दुबे के खात्मे के बाद अब विकास की पत्नी ऋचा दुबे पुलिस की राडार पर है। ऋचा पर बिकरू कांड के बाद सिम कार्ड के प्रयोग और दस्तावेजों से खिलवाड़ और गुमराह करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि बिकरू कांड के बारे में उसे पूरी जानकारी थी और विकास के पूरे कारनामों में वो साथ रही।

Read More….
Drugs Case: ड्रग्स केस में NCB का एक्शन, कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापेमारी…
Mission Tamil Nadu: बिहार के बाद BJP का मिशन तमिलनाडु, अमित शाह का आज चेन्नई दौरा…