☰
×

मेरठ में होटल से बचाओ-बचाओ चिल्लाती निकली युवती, वीडियो में देखें युवक ने बाल पकड़कर अंदर खींचा; छत से फरार 

 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार दोपहर एक होटल के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब 24 साल की युवती जान बचाने के लिए ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते हुए बाहर भागी। तभी पीछे से आए एक युवक ने उसके बाल पकड़ लिए और उसे गोद में उठाकर जबरन होटल के अंदर ले जाने लगा। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर आरोपी उसे छोड़कर होटल के अंदर भाग गया।

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती बदहवास हालत में होटल से बाहर आई थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और वह लगातार लोगों से मदद मांग रही थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sy4fAFtIwQc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sy4fAFtIwQc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भीड़ पहुंची तो होटल के अंदर भागा आरोपी

प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि युवती खुद को बचाने के लिए चिल्ला रही थी। उसके साथ सलमान नाम का युवक भी था, जो उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने जब युवती को बचाने के लिए दौड़ लगाई तो आरोपी उसे छोड़कर होटल के अंदर चला गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान काफी देर तक होटल के बाहर हंगामा होता रहा।

तीसरी मंजिल की छत से भागा आरोपी

लोगों की भीड़ होटल के बाहर जुटी रही। इसी बीच आरोपी मौका पाकर होटल की तीसरी मंजिल की छत से फरार हो गया। पुलिस के पहुंचने तक वह मौके से निकल चुका था। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि युवक ने उसे होटल में बंधक बनाकर रखा था। आरोप है कि वह चाकू दिखाकर उसे धमकाता था। युवक कथित तौर पर कहता था, “अगर तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। जान से मार दूंगा।”

आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शादीशुदा है। पुलिस ने युवती को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है। उसके बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस होटल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी के फरार होने के रास्ते और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।