×

"मैं मरने जा रहा हूं..." 10 सेकंड की कॉल के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, दोस्त पहुंचा तो खून से लथपथ मिला

 

सरधना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवक ने अपने दोस्त को महज 10 सेकंड की कॉल कर कहा, "सुन, मैं मरने जा रहा हूं, तुझे आना है तो जल्दी आ..."। इसके कुछ ही देर बाद उसने खुद को गोली मार ली। जब तक दोस्त मौके पर पहुंचा, युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा मिला।

दोस्त को किया आखिरी फोन

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय साकिब ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने दोस्त शादमान को फोन किया। बातचीत कुछ ही सेकंड चली, लेकिन उसके शब्दों ने दोस्त को चिंता में डाल दिया। शादमान तुरंत बताए गए स्थान की ओर रवाना हो गया।

मौके पर मिला घायल

जब शादमान मौके पर पहुंचा तो साकिब जमीन पर पड़ा था और उसके सीने के बाईं ओर गोली लगी हुई थी। आसपास खून फैला हुआ था। दोस्त ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी और मदद के प्रयास शुरू किए।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। युवक की हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

आत्महत्या के कारणों की तलाश

पुलिस युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए