दिल दहला देने वाला खुलासा: वीडियो में जाने बच्ची ने बताई माता-पिता और भाई की हत्या की पूरी कहानी
एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या के मामले में जीवित बची बच्ची ने जो आपबीती सुनाई, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। बच्ची के अनुसार, घटना की रात वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ कमरे में सो रही थी, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी।
बच्ची ने बताया कि आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि उसके पिता उसके ऊपर गिरे हुए हैं और उसके चाचा उन पर गंडासे से हमला कर रहे हैं। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और कमरे के एक कोने में हट गई।
मां और भाई को भी नहीं बख्शा
बच्ची के मुताबिक, इसके बाद आरोपी चाचा ने उसकी मां के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और फिर धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसके छोटे भाई रेयांश को गोद में उठा लिया। बच्ची ने बताया कि उसने अपने भाई को छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी नहीं माना। उसके सामने ही उसके छोटे भाई की भी हत्या कर दी गई। कुछ ही पलों में कमरा खून से लथपथ हो गया।
जान से मारने की दी धमकी
प्रत्यक्षदर्शी बच्ची ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसका भी यही हाल किया जाएगा। डर के कारण वह पूरी रात सहमी रही।
पुलिस जांच में अहम गवाह बनी बच्ची
इस हत्याकांड में बच्ची का बयान जांच एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस आरोपी की गतिविधियों और वारदात के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। बच्ची द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर मामले की पड़ताल आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।