Hariyali Teej 2026: मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांके बिहारी के दर्शन को सुबह से भक्तों की भारी भीड़
हरियाली तीज के पावन पर्व पर शनिवार को मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर के आसपास की गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी नजर आईं और पूरे वृंदावन में हर तरफ भक्तों की भीड़ दिखाई दी। हरियाली तीज के मौके पर ठाकुर बांके बिहारी के विशेष दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है।
स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजे बांके बिहारी
हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के स्वर्ण-रजत हिंडोले में झूलन दर्शन की विशेष परंपरा है। इस साल ठाकुर बांके बिहारी 80वीं बार ऐतिहासिक हिंडोले पर विराजमान हुए हैं। बताया जाता है कि इस हिंडोले का निर्माण 1942 से 1947 के बीच बनारस के कारीगरों ने किया था और 1947 में पहली बार हरियाली तीज पर ठाकुरजी ने इस पर झूला विहार किया था।
इस विशेष दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस और शनिवार का अवकाश एक साथ होने के कारण इस बार भीड़ और अधिक बढ़ गई है। प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं
सुबह से ही मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में भक्तों की लंबी कतारें दिखाई दीं। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए ठाकुरजी के दर्शन के लिए आगे बढ़ते नजर आए।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। वृंदावन को सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटकर व्यवस्था की गई है।
बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक
भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने के बाद श्रद्धालुओं को आगे पैदल या प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई गोल्फ कार्ट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे भीड़ के बीच धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।
भक्ति और उत्सव का माहौल
हरियाली तीज पर महिलाएं विशेष रूप से व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। वहीं ब्रज में यह पर्व ठाकुर बांके बिहारी के झूलनोत्सव से भी गहराई से जुड़ा है। मंदिर में विशेष श्रृंगार और हिंडोले के दर्शन के लिए भक्तों में खास उत्साह रहता है।
मथुरा-वृंदावन में इस समय हर तरफ राधे-राधे के जयकारे और