×

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, एक्सक्लूलिसिव फुटेज में देंखे 6 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

 

हमीरपुर में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।यह हादसा रात करीब 2 बजे ललपुरा थाना क्षेत्र में हुआ, जो शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। हादसे के समय पुल निर्माण का काम चल रहा था और कई मजदूर साइट पर मौजूद थे। अचानक भारी स्लैब गिरने से मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MzpGsJQhQWw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MzpGsJQhQWw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।प्रशासन के मुताबिक मृतकों में 4 मजदूर बांदा और 2 मजदूर हमीरपुर जिले के रहने वाले थे। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात इलाके में मौसम अचानक खराब हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार हमीरपुर में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज हवाओं और खराब मौसम की वजह से निर्माणाधीन स्लैब कमजोर होकर गिर गया। हालांकि हादसे के असली कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारियों को हमीरपुर रवाना किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि राहत कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुल निर्माण में सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कुछ और मजदूर फंसे हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी मजदूरों को बाहर निकालने तक राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा।