×

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से 14 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश चोरी, फुटेज में जाने पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार; 8 किलो सोना बरामद

 

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपये का सोना और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शोरूम के पूर्व कर्मचारी पप्पू के रूप में बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से करीब 8 किलो सोना और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। शोरूम से कुल करीब 10 किलो 500 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये कैश चोरी हुआ था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4ZZa1q6HBpg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4ZZa1q6HBpg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया जा रहा है कि आरोपी पप्पू पहले इसी ज्वेलरी शोरूम में काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि शोरूम की अंदरूनी जानकारी होने के कारण उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। हालांकि, पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर चोरी के पूरे घटनाक्रम और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

वारदात के बाद आरोपी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR भी अपने साथ ले गया था। इससे पुलिस के सामने घटना की जांच में चुनौती खड़ी हो गई थी। मामले के खुलासे के लिए SSP श्लोक कुमार ने 10 पुलिस टीमों का गठन किया था। इसके बाद पुलिस ने शोरूम के साथ-साथ आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।पुलिस टीमों ने शोरूम और उसके आसपास लगे 125 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि चोरी के बाद आरोपी किस रास्ते से गया। इसी दौरान कुछ कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने अलग-अलग कैमरों की फुटेज को जोड़कर उसके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटाई।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज शोरूम के ज्वेलर को दिखाई। ज्वेलर ने फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति को देखकर आशंका जताई कि वह पप्पू हो सकता है। पुलिस ने इसके बाद पूर्व कर्मचारी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की पूछताछ और बरामदगी के बाद मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किया गया बाकी सोना और नकदी कहां है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी के पूरे नेटवर्क और माल की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।