×

गौतमबुद्ध नगर बना उत्तर प्रदेश का आर्थिक इंजन, प्रति व्यक्ति आय में भी टॉप पर

 

उत्तर प्रदेश सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाला जिला होने के बाद अब गौतमबुद्ध नगर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 2024-25 में जिले की प्रति व्यक्ति आय 10.17 लाख रुपये पहुंच गई है, जो न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के औसत से भी कई गुना अधिक है।

राष्ट्रीय औसत से कई गुना आगे

जहां देश की औसत प्रति व्यक्ति सालाना आय 1.84 लाख रुपये है, वहीं गौतमबुद्ध नगर ने यह आंकड़ा पाँच गुना से अधिक पार कर लिया है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जिला राज्य की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

यूपी में भी दिखी आय में सुधार

प्रदेश स्तर पर भी 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

  • 2024-25 में वृद्धि: ₹94,068

  • 2023-24 में वृद्धि: ₹93,514

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि उत्तर प्रदेश में आर्थिक विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है।

क्या है कारण?

  • उद्योगों और मल्टीनेशनल कंपनियों की मौजूदगी

  • यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकसित क्लस्टर

  • आईटी, रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में तेजी से उभरना

इन कारणों से गौतमबुद्ध नगर की अर्थव्यवस्था ने अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।