×

SIT रिपोर्ट के बाद पहला बड़ा एक्शन, 8 लोगों पर FIR दर्ज

 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट के बाद पहला बड़ा कानूनी कदम उठाया गया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

8 लोगों को बनाया गया आरोपी

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा और अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, इस मामले में किसी बड़े पदाधिकारी या चर्चित नाम को आरोपी नहीं बनाया गया है।

ट्रस्ट की शिकायत पर हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य की शिकायत और एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मामले में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच अभी भी जारी है।

अब पुलिस जांच पर टिकीं निगाहें

एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सभी की नजर पुलिस की आगे की जांच और कार्रवाई पर है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित अनियमितताओं में किसकी क्या भूमिका थी और क्या इस मामले में आगे और लोगों के नाम सामने आते हैं।

जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उपलब्ध दस्तावेजों, साक्ष्यों और एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं, तो मामले में अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।