×

संतोष हॉस्पिटल की ओपीडी में देर रात लगी आग, मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए

 

गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात संतोष हॉस्पिटल की ओपीडी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती चार मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।