इंदौर बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, लंदन की 7.5 करोड़ की संपत्ति अटैच
मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आए बैंक घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की इंदौर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में स्थित एक संपत्ति को अटैच किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है।
जानकारी के अनुसार, ED ने यूनाइटेड किंगडम में स्थित एक संपत्ति को जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह संपत्ति लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास स्थित है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह संपत्ति कथित रूप से बैंक घोटाले से जुड़े धन के जरिए खरीदी गई थी। जांच एजेंसी का मानना है कि इस मामले में अवैध वित्तीय लेन-देन और विदेशों में संपत्ति निवेश से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।
ED की इस कार्रवाई को घोटाले से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धन को विदेश तक कैसे पहुंचाया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी संपत्तियों की पहचान और जब्ती की कार्रवाई हो सकती है।
इस कार्रवाई के बाद वित्तीय अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों पर निगरानी और सख्ती और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।